Ro no D15139/23

राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा संचालित ‘राजस्व पखवाड़ा’ के तहत आज रत्नाबांधा में शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का समाधान कराया।
शिविर में राजस्व विभाग सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, श्रम, पशुपालन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आमजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
शिविर के दौरान कुल 33 राजस्व प्रकरण प्राप्त हुए। इसके अलावा 3 कृषकों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) वितरित किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, वहीं कृषि विभाग ने 4 किसानों को उन्नत बीज वितरित किए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को लाभ दिया गया तथा श्रम विभाग ने 3 श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं बच्चों के आधार कार्ड भी बनाए गए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने यह भी कहा कि पखवाड़े के दौरान की जा रही सभी कार्यवाहियों का नियमित प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत किया जाएगा।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी