Ro no D15139/23

कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

 

 

धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कर्मयोगी भारत के उद्देश्यों पर विस्तृत परिचर्चा की गई और साधना सप्ताह का सामूहिक वाचन किया गया।

बैठक में आई-गॉट कर्मयोगी पोर्टल, पंजीकरण, लक्ष्य निर्धारण तथा प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए अपनी कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया।

अपर कलेक्टर श्रीमती देवहारी ने कहा कि कर्मयोगी भारत का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की कार्यशैली में गुणात्मक सुधार लाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि साधना सप्ताह के माध्यम से आत्मचिंतन, पारदर्शिता, नवाचार और टीमवर्क को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने बताया कि साधना सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिन को एक विशेष विषय के साथ जोड़ा गया है, जिसमें उद्घाटन दिवस पर सामूहिक वाचन और उद्देश्यों पर चर्चा, आत्मचिंतन दिवस पर व्यक्तिगत कार्यशैली का आत्ममूल्यांकन, सेवा संकल्प दिवस पर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा देने का संकल्प, नवाचार दिवस पर कार्यप्रणाली में सुधार हेतु नए विचारों का आदान-प्रदान और डिजिटल साधनों के उपयोग पर कार्यशाला, पारदर्शिता दिवस पर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शिकायत निवारण तंत्र की समीक्षा, सहयोग दिवस पर टीम भावना और विभागीय समन्वय को प्रोत्साहित करने तथा समापन दिवस पर सप्ताह भर की गतिविधियों का प्रतिवेदन और अनुभव साझा किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक श्री दीपचंद भारती एवं सहायक अधीक्षक श्री गोस्वामी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और जिम्मेदारीपूर्वक दायित्व निभाने की समझाइश दी। साधना सप्ताह के माध्यम से जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

  • Related Posts

    बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन संगठनात्मक विषयों पर गहन मंथन

      रायपुर/31 अगस्त 2026। बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आज संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक रणनीति पर गहन मंथन…

    Read more

    महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद

    रक्षाबंधन से पहले मिली सितंबर की किस्त, पूनम बोलीं—समय पर मिली राशि भाई के उपहार जैसी   रायपुर, 31 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात