Ro no D15139/23

दरभा के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती 20 अप्रैल तक करें आवेदन

जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्राम पंचायत छिन्दगुर और छिन्दावाड़ा में कार्यकर्ता के एक-एक पद तथा ग्राम पंचायत अलवा में सहायिका के एक पद की पूर्ति की जानी है। जो भी इच्छुक महिला अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वे 06 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ंूूण्म-इींतजपण्पदध् पर जाकर अपने दस्तावेज अपलोड कर सकती हैं।

आवेदन के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए और संबंधित ग्राम का निवासी होना अनिवार्य है जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं और सहायिका पद के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यदि किसी केंद्र में निर्धारित योग्यता वाली आवेदिका नहीं मिलती है, तो नियमों के अनुसार कम पढ़ी-लिखी महिलाओं के आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है। यह नियुक्तियां पूर्णतः मानसेवी और अशासकीय होंगी, जिसमें शासन द्वारा तय मानदेय प्रदान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त अंक दिए जाने का प्रावधान है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि 20 अप्रैल से पहले अपना आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, क्योंकि इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन संगठनात्मक विषयों पर गहन मंथन

      रायपुर/31 अगस्त 2026। बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आज संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक रणनीति पर गहन मंथन…

    Read more

    महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद

    रक्षाबंधन से पहले मिली सितंबर की किस्त, पूनम बोलीं—समय पर मिली राशि भाई के उपहार जैसी   रायपुर, 31 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात