Ro no D15139/23

प्रभु यीशु का पुनरुत्थान पर्व ईस्टर रविवार को परंपरागत उत्साह और धार्मिक रीति रिवाज से मनाया गया

रायपुर। प्रभु यीशु का पुनरुत्थान पर्व ईस्टर रविवार को परंपरागत उत्साह और धार्मिक रीति रिवाज से मनाया गया। सुबह पाँच बजे कबरस्थानों में सन राइज सर्विस हुई। मसीहियों ने अपने परिजनों को समाधि पर श्रद्धांजलि दी और प्रार्थना की।
इसमें हजारों मसीही शामिल हुए।
सीएनआई प्रार्थना भवन खड़वा नवा रायपुर , बिलीवर्स चर्च , सेंट पीटर चर्च ज़ोरा में , ग्रेस चर्च, मैथ्यूज़ चर्च में भी आराधना हुई । सेंट पॉल्स कैथेड्रल में पादरी असीम प्रकाश विक्रम ने आराधना संपन्न की । । सेंट पॉल्स कैथेड्रल में जबलपुर के पास्टर नवीन मसीह मुख्य वक्ता थे । छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप सुषमा कुमार, सचिव नितिन लॉरेंस और कोषाध्यक्ष जयदीप रॉबिंसन विशेष आराधना में शामिल हुए। बच्चों लीएँज़र सैमुअल और बेन जोशुआ, क्वींनी जेम्स ने पुनरुत्थान के गीत गए। पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल को विशेष उपलब्धि पर सम्मानित किया गया । सचिव परसिस सैमुअल, सदस्य अजय मसीह , मुकेश पौलूस, सरिता सिंह और दीपक दास भी शामिल हुए । चर्च सचिव रुचि धर्मराज ने भी संबोधित किया । पास्टर सुशील मसीह पास्टर ऐश्वर्य लिविंगस्टन डेकॉन मनशीष केजू ने शस्त्रपठन किया ।कोषाध्यक्ष किरण सिंग, पल्लवी मिंज, शॉमरोंन केज़ू, प्रवीण जेम्स, प्रेम मसीह, संजय नायक, जेनिश दास, अनुदित रंजन, एलिशा, स्वर्णा लाल, रूपिका लॉरेंस, आमोन निवेदित, अविनाश दान,,दीपक गिडियन, मनीष दयाल, डीके दानी, जय किरन प्रकाश , अनुराग सिंग, नेहा पिल्ले , गजेंद्र दान भी विशेष रूप से शामिल हुए। आराधना का संचालन और बच्चों का नामकरण संस्कार रेवरेंड असीम विक्रम ने किया।
ईस्टर आराधना पर सेंट जोसफ महागिरजाघर बैरनबाजार रायपुर में आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर, वीजी फादर सबास्टियन पी और फ़ादर जॉन जेवियर पवित्र मिसा संस्कार संपन्न की। ईस्टर सर्विस मारथोमा चर्च शांतिनगर, सेंट मेरी अॉर्थोडॉक्स चर्च में भी हुई ।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत