Ro no D15139/23

अग्नि सुरक्षा जागरूकता हेतु 14 अप्रैल को होगा विशाल रैली

जगदलपुर, 07 अप्रैल 2026/ अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और जन-जागरूकता के उद्देश्य से इस वर्ष भी जिले में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार एवं महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं मुख्यालय रायपुर के निर्देशों का पालन करते हुए आगामी 14 अप्रैल को शहर के मुख्य मार्गों से एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। यह रैली सुबह 10 बजे स्थानीय लाल बाग मैदान से प्रारंभ होकर शहर के हृदय स्थलों जैसे कोतवाली चैक, गोल बाजार चैक, गुरु नानक चैक और संजय बाजार चैक से होकर गुजरेगी।

रैली का कारवां आगे बढ़ते हुए चांदनी चैक, शहीद पार्क, जमाल मिल और माड़िया चैक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सचेत करेगा। केन्द्रीय विद्यालय के मार्ग से होते हुए इस रैली का औपचारिक समापन दोपहर 2 बजे एनएमडीसी चैक स्थित फायर स्टेशन पर किया जाएगा। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य इस आयोजन के माध्यम से अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाली जन-धन की हानि को कम करना और नागरिकों को बचाव के प्रभावी तरीकों से रूबरू कराना है, ताकि भविष्य में होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।

  • Related Posts

    एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी

    चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 30 जून से 4 जुलाई तक जशपुरनगर 28 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य…

    Read more

    प्रकृति और सुंदर झरनों का आनंद लेने एक बार प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रानीदाह का भ्रमण जरूर करें

    जशपुरनगर 28 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की हरी-भरी पहाड़ियों और घने साल के जंगलों के बीच स्थित रानीदाह जलप्रपात जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत प्रतीक है।…

    Read more

    NATIONAL

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…