Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप (CMGGF)” दो वर्षीय एमबीए इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस कोर्स  IIM के प्रतिनिधि जिले के सभी कॉलेजों में  बच्चों को कोर्स के संबंध में दे रहे जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में जशपुर के होनहार बच्चे दो वर्ष का कर सकेंगे कोर्स कोर्स निःशुल्क होगा

 
बच्चों की फीस छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वहन किया जाएगा
प्रवेश लेने वाले विघार्थियों को मिलेगा प्रत्येक माह 50 हजार की छात्रवृत्ति

जशपुरनगर 07 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में,भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर (IIM Raipur) के प्रतिनिधि श्री बिनॉय टी एवं श्री एस.एन. मंडल द्वारा जशपुर सहित छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों का दौरा किया जा रहा है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य “मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप (CMGGF)” के अंतर्गत संचालित दो वर्षीय एमबीए इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस का कोर्स कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, जो कि प्प्ड रायपुर एवं छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
इस दौरे के दौरान प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग महाविद्यालयों एवं स्नातक महाविद्यालयों का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को कार्यक्रम की विशेषताओं, पात्रता, एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही, अधिक से अधिक युवाओं तक जानकारी पहुंचाने के लिए पंपलेट वितरण भी किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की संपूर्ण फीस छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वहन की जाएगी तथा प्रति माह ₹50,000 का आकर्षक छात्रवृत्ति भी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को प्प्ड रायपुर में कक्षा शिक्षण के साथ-साथ राज्य शासन के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर भी प्राप्त होगा।
यह कार्यक्रम विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है तथा इसमें राज्य शासन की आरक्षण नीति लागू होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु प्प्ड रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
प्प्ड रायपुर की टीम द्वारा जशपुर के सभी विकास खंडों के कालेज का भ्रमण करके विद्यार्थियों को कोर्स के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

  • Related Posts

    कृषि विभाग के मैदानी अमले ने खाद, बीज एवं दवा दुकानों का किया निरीक्षण खाद विक्रय में अनियमितता- 10 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी

      जशपुरनगर 10 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार किसानों को सही समय पर सही दर पर खाद एवं बीज उपलब्ध हो इस हेतु कृषि विभाग के उप संचालक सहित…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर जिले में बदली रही हजारों लोगों की जिंदगी ’पक्की छत के नीचे सुकून से रह रहे है लोग पीएम जनमन योजना से 1200 से अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति  लोगों को मिला आशियाना

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव के सुशासन में जशपुर जिले के 28 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान जशपुरनगर 10 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सुशासन में…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब