Ro no D15139/23

जिले के सभी 498 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव

राजनांदगांव 07 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आज जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत संचालित सभी 498 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने एवं प्रत्येक पात्र हितग्राही तक सुगमता से खाद्यान्न पहुंचाने के उद्देश्य से उत्साहपूर्वक चावल उत्सव मनाया गया। चावल उत्सव के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्थानीय निगरानी समितियों के सदस्यों की उपस्थिति में राशन दुकानों से हितग्राहियों को पात्रतानुसार खाद्यान्न का वितरण किया गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को जिले की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अनिवार्य रूप से चावल उत्सव मनाया जा रहा है। इस पहल से न केवल वितरण प्रणाली में सुधार आया है, बल्कि ग्रामीणों को एक निश्चित तिथि पर राशन मिलने से उनकी समस्याओं का भी निराकरण हो रहा है। वितरण प्रक्रिया की निगरानी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों ने केन्द्रों का निरीक्षण किया। शासन द्वारा अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण चावल प्रदान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों से प्रतिमाह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले चावल उत्सव का लाभ लेने की अपील की है।
क्रमांक 30 —————–

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी