Ro no D15139/23

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंगोराभाठा का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

 दवाइयों की उपलब्धता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश

रायपुर, 08 अप्रैल 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंगोराभाठा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, मेडिसिन विभाग और पंजीयन शाखा का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित मरीजों, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।

कलेक्टर ने दवा स्टॉक प्रबंधन की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इस दौरान नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

      ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई रायपुर. 31 अगस्त 2026. कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित…

    Read more

    शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल अरुण साव

      उप मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, आदिवासी महासम्मेलन में भी हुए शामिल गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख और विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात