Ro no D15139/23

14 अप्रैल को ग्राम सभाओं का आयोजन, ग्रामीण विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी व्यापक चर्चा

धमतरी, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत 14 अप्रैल 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार यह बैठक ग्रामीण विकास, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ग्राम सभाओं में पूर्व बैठक में पारित प्रस्तावों की प्रगति समीक्षा, पंचायतों के आय-व्यय का अनुमोदन, तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी साझा की जाएगी। इसके साथ ही पंचायत कर प्रणाली को ऑनलाइन करने, संपत्ति कर निर्धारण, तथा पंचायत के बकाया प्रकरणों पर भी चर्चा होगी।

ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, जागरूकता अभियान तथा आवश्यक दंडात्मक प्रावधानों पर विशेष विचार किया जाएगा। वहीं, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, जन्म-मृत्यु पंजीयन, सार्वजनिक संपत्तियों के पंजीयन एवं पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 2.0) के प्रदर्शन पर भी चर्चा की जाएगी।

स्वच्छता, मुक्तिधामों में सुविधाओं की व्यवस्था, टीबी मुक्त भारत अभियान तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जैसे विषय भी बैठक के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद हितग्राहियों को वितरित खाद्यान्न की जानकारी भी सार्वजनिक रूप से साझा की जाएगी।

ग्राम सभा की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग कर “GS Nirnay” मोबाइल एप में अपलोड की जाएगी तथा “सभासार” पोर्टल के माध्यम से एआई आधारित कार्यवाही विवरण तैयार किया जाएगा। साथ ही सभी गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा एवं GPDP पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाएगा।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में भाग लेकर अपने गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

  • Related Posts

    महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद

    रक्षाबंधन से पहले मिली सितंबर की किस्त, पूनम बोलीं—समय पर मिली राशि भाई के उपहार जैसी   रायपुर, 31 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता…

    Read more

    प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात

    अनुबंध शर्तों के उल्लंघन पर एजेंसी ब्लैकलिस्ट*   *कर्मचारियों के वेतन से अनुचित कटौती और कम भुगतान की शिकायत जांच में हुई प्रमाणित*   रायपुर, 31 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात