Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बदली रनियारो की दुनियाः टपकती छत से मिली मुक्ति, अब पक्के घर में संवर रहा है पहाड़ी कोरवा परिवार का भविष्य हितग्राही रनियारो ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार पक्के आवास के साथ ’महतारी वंदन’ और ’उज्ज्वला’ योजना का भी मिला लाभ

 अम्बिकापुर 14 अप्रैल 2026/विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) समूहों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित ’प्रधानमंत्री जनमन योजना’ सरगुजा जिले के सुदूर अंचलों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों में सकारात्मक बदलाव ला रही है। जिले अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मलगवां खुर्द की श्रीमती रनियारो बाई जैसे कई परिवारों के लिए, जिनके पास पक्के मकान की कल्पना करना भी कठिन था, आज यह योजना उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा लेकर आई है।

कच्चे घर के संघर्षों का हुआ अंत बना पक्का मकान
विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार की श्रीमती रनियारो ने बताया कि “मिट्टी का घर होने के कारण बरसात में छत से पानी टपकता था और तेज धूप के कारण घर तपता था। हम लोग गरीब हैं, पति मजदूरी करते हैं। हमारी आमदनी इतनी नहीं थी कि हम कभी स्वयं का पक्का मकान बनवा सकें।पूरा हुआ पक्के मकान का सपना
रनियारो ने कहा कि पक्का मकान उनके परिवार के लिए एक बड़ा सपना था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनमन योजना के जरिए हमें पक्का आवास दिया है, जिससे हमारा बरसों पुराना सपना अब सच हो गया है। अब मैं और मेरे दो बच्चे अपने घर में सुरक्षित महसूस करते हैं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का बहुत-बहुत हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

बहुआयामी लाभ से सशक्त हो रही महिलाएं
रनियारो के परिवार को केवल सिर पर छत ही नहीं मिली है, बल्कि शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो रहा है। उन्हें ’महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनकी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो रही हैं। साथ ही, ’प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत गैस कनेक्शन मिलने से अब रसोई के धुएं से राहत मिली है और खाना बनाना सुगम हो गया है।

  • Related Posts

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

      ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई रायपुर. 31 अगस्त 2026. कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित…

    Read more

    शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल अरुण साव

      उप मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, आदिवासी महासम्मेलन में भी हुए शामिल गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख और विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात