Ro no D15139/23

कमिश्नर डोमन सिंह ने मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का लिया जायजा

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान-हर परिवार तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर

जगदलपुर 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत पंडरीपानी और तोकापाल विकासखंड के तेलीमारेंगा एवं पलवा में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सर्वे सहित स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का लाभ हर परिवार और प्रत्येक व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान सभी लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथ ही स्वास्थ्य सुधार का माध्यम बने। इस पुनीत सेवा भावना के अनुरूप लोगों तक पहुंचकर उन्हें लाभान्वित करें। कमिश्नर ने इस मौके पर मितानिन दवा पेटी का भी अवलोकन कर दवा पेटी में उपलब्ध दवाइयों के बारे में जानकारी ली और मौजूद मितानिन का उत्साहवर्धन किया।

कमिश्नर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सर्वे दल के गांव में पहुंचने से कम से कम दो दिन पहले कोटवार के जरिये मुनादी कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच शिविर की पूरी जानकारी मिल सके। इसके साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाए। उन्होंने सर्वे दल के गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत को खुले रखने सहित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और पंचायत प्रतिनिधियों का सर्वे दल को सहयोग सुनिश्चित किए जाने कहा।

कमिश्नर ने भ्रमण के दौरान कहा कि दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचना इस अभियान की प्राथमिकता है। ऐसे क्षेत्रों में विशेष प्रयास करते हुए शत-प्रतिशत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए और जरूरतमंदों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सर्वे के दौरान गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान राज्य शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बस्तर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति की समीक्षा करते हुए सर्वे दलों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विकासखण्ड तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। इस दौरान संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ महेश शांडिल्य, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात