Ro no D15139/23

राजनांदगांव जिला रजक समाज की बैठक संपन्न, गोपी रजक बने शहर परिक्षेत्र अध्यक्ष…

 

राजनांदगांव।  (IMNB NEWS AGENCY) जिला रजक (धोबी) समाज की महत्वपूर्ण बैठक दीनदयाल नगर स्थित सामाजिक भवन में संपन्न हुई, जिसमें समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में वर्ष 2023 से 16 अप्रैल 2026 तक तीन वर्ष पूर्ण होने पर वर्तमान जिला पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त घोषित किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी नई कार्यकारिणी के चयन हेतु सभी परिक्षेत्र से अध्यक्ष/ सचिव/ अन्य स्वजातीय बंधु कुल दो- दो व्यक्ति मिलकर मनोनीत कर की जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत 17 मई 2026 को जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए चयन कराए जाएंगे। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराई जाएगी, जिससे समाज के प्रत्येक सदस्य को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिल सके।

इसी बैठक में शहर परिक्षेत्र अध्यक्ष के चयन पर भी चर्चा की गई। कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नए अध्यक्ष के रूप में गोपी रजक का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति देते हुए उन्हें शहर परिक्षेत्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गोपी रजक लंबे समय से समाज से जुड़े रहे हैं और विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी कार्यकुशलता, ईमानदारी और मिलनसार व्यक्तित्व को देखते हुए समाज ने उन पर भरोसा जताया है।

उनकी नियुक्ति से समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ लेखराम निर्मलकर, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार निर्मलकर, सचिव रोहित राम निर्मलकर, जिला सलाहकार पवन निर्मलकार, शहर परिक्षेत्र गोपी रजक, तिज़ू राम निर्मलकर रामपुर, कृष्णा निर्मलकर, दिलीप निर्मलकार गेंदाटोला, नील निर्मलकार अंजोरा, मधु निर्मलकार सलोनी, पुरुषोत्तम निर्मलकर, धनेश्वर निर्मलकर, अंकलूराम, शिवकुमार, खेमलाल निर्मलकर , चुम्मन निर्मलकर, चंद्र कुमार निर्मलकर, संतोष रजक अधिवक्ता राजनंदगांव, हेमंत निर्मलकर, रोहित निर्मलकर अध्यक्ष घुमका, नंदकुमार रजक, कैलाश सोनवानी डोंगरगढ़, हीरालाल निर्मलकर पुराना ढाबा एवं जिला मीडिया प्रभारी लोकेश रजक सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को सशक्त बनाने और समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर के नेतृत्व और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। उपस्थित परिक्षेत्र अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि मजबूत नेतृत्व और सक्रिय पदाधिकारियों के चयन से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।

अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने एकजुटता, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए सभी सदस्यों से समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी लोकेश रजक द्वारा दी गई।

  • Related Posts

    हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर लगा प्रतिबंध   रायपुर, 31 अगस्त 2026/दुर्ग जिले के हथखोज स्थित मेसर्स स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन कंपनी लिमिटेड में बीते 19 अगस्त…

    Read more

    TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया TIN पोर्टल का शुभारंभ*   *TIN पोर्टल से टिन संग्राहक जनजातीय हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी और उचित मूल्य*   *LME आधारित मूल्य निर्धारण…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात