Ro no D15139/23

आत्मसम्मान और सुरक्षा का नया आधार बना-प्रधानमंत्री आवास योजना

*ग्रामीण जीवन में ठोस बदलाव के साथ बेहतर भविष्य का प्रतीक भी बन चुका है प्रधानमंत्री आवास योजना*

रायपुर, 25 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाने में असमर्थ परिवारों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता प्रदान करती है। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कच्चे घरों में रहने वाले या बेघर परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता देती है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रदेश की साय सरकार आमजन के जीवन में ठोस बदलाव ला रही है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर के निवासी श्री जमुना प्रसाद और उनकी पत्नी श्रीमती लालती की जीवनगाथा इस परिवर्तन का जीवंत उदाहरण है, जिन्होंने कच्चे और जर्जर मकान से पक्के, सुरक्षित घर तक का सफर तय किया है।

 

जमुना प्रसाद और उनकी पत्नी श्रीमती लालती का आज नया घर न केवल पक्की दीवारों और मजबूत छत से सुसज्जित है, बल्कि यह उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का प्रतीक भी बन चुका है। जमुना और लालती का परिवार एक ऐसे कच्चे घर में रह रहा था, जहां हर मौसम उनके लिए चुनौती बनकर आता था। बरसात में टपकती छत, गर्मी में असहनीय तपिश और ठंड में ठिठुरन, इन सबके बीच उनका संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत हो रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे स्वयं पक्का मकान बनाने में असमर्थ थे, जिससे उनका सपना अधूरा ही नजर आ रहा था।

 

इसी बीच वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकान की स्वीकृति मिली और 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। साय सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। शासन से मिली सहायता और अपनी सीमित बचत को जोड़कर उन्होंने घर निर्माण का कार्य शुरू किया। स्थानीय मजदूरों के सहयोग से कुछ ही महीनों में एक मजबूत और सुरक्षित पक्का मकान तैयार हो गया। अब उनका परिवार हर मौसम में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी रहा है। जमुना और लालती गर्व से कहते हैं कि उनका यह घर उनके सपनों का साकार रूप है, जिसने उन्हें नई उम्मीद और आत्मविश्वास दिया है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) न केवल लोगों को छत प्रदान कर रही है, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान भी सुनिश्चित कर रही है। जमुना और लालती की कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार की योजनाएं सही दिशा में और प्रभावी तरीके से लागू होती हैं, तो वे जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला सकती है।

  • Related Posts

    सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, 1500 से अधिक कार्यकर्ता मिलने पहुंचे

        *​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस…

    Read more

    वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं:वन मंत्री केदार कश्यप

    *बारनावापारा अभयारण्य में मृत मिले तीन चीतलों की वैज्ञानिक जांच शुरू*   *पोस्टमार्टम कराया गया, ट्रैप कैमरे से हो रही निगरानी*   रायपुर, 09 जुलाई 2026/ बारनावापारा अभयारण्य में मृत…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज