Ro no D15139/23

शब्दाक्षर सम्मान से रायपुर के सुरेंद्र रावल व तेजपाल सोनी विभूषित

रायपुर कवि और साहित्यकार अपनी रचनाओं में समाज और अपने परिवार के प्रति युवाओं को मार्गदर्शन दें। क्योंकि पश्चिमी समाज के प्रभाव से हमारा भारतीय संस्कार और परम्परा वाला परिवार टूटने लगे हैं। समाज और देश अपने विचारों और व्यवहार से विखंडित होता जा रहा है। यह वक्तव्य शब्दाक्षर सम्मान 2026 व विराट कवि सम्मलेन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश कावड़िया ने अपने उद्बोधन में कही। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रभात मिश्र ने कहा कि हमारे प्रदेश के साहित्यकार खास कर कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने देश के तमाम महानतम कवियों साहित्यकारों की परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं। मगर हमें अपनी रचनाओं में छत्तीसगढ़ की भाषा, परम्परा और मूल्यों को भी स्थान देने के प्रति और गंभीर होने की आवश्यकता है।
रायपुर के वृन्दावन सभागार में आयोजित शब्दाक्षर छत्तीसगढ़ समिति सम्मान व कवि सम्मेलन कार्यक्रम में राज्य के मंत्री द्वय कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे श्री प्रभात मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लोकेश कावड़िया, छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त विकास निगम अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जगदली ‘सुनील ‘ ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में कुमार जगदली ने संस्था के संबंध में संस्थापक रवि प्रताप सिंह के योगदानों पर चर्चा करने के साथ ही संस्था के राष्ट्रीय सरंक्षक डॉ बुद्धिनाथ मिश्र का शब्दाक्षर के प्रति स्नेह को अतुलनीय बताया। शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष जगदली ने इस अवसर पर सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्पहार और स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रथम सत्र का संचालन डॉ सीमा श्रीवास्तव ने किया।
दोनों ही राज्य मंत्रियों ने शब्दाक्षर सम्मान से विभूषित साहित्यकारों श्री सुरेंद्र रावल को ‘शब्दाक्षर ‘व्यंग्यश्री सम्मान एवं श्री तेजपाल सोनी को ‘ शब्दाक्षर छत्तीसगढ़ी भाषा सेवा सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता राममूणत शुक्ल ने काव्य पाठ किया। संस्था के सचिव यशवंत चतुर्वेदी एवं नीलिमा मिश्रा, प्रदीप साहू ने कार्यक्रम संपादन में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में 35 कवियों एवं कवयित्रीयों ने काव्य पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को भाव मुग्ध कर दिया। इस दौरान उपस्थित कवियों में राजेंद्र रायपुरी, नर्मदा प्रासाद तृण, संजीव ठाकुर, यशवंत चतुर्वेदी, यशवंत यदु, मन्ना लाल यदु, सुषमा पटेल, आशा पाठक, कल्याणी तिवारी, मोहम्मद हुसैन, रूनाली चक्रवर्ती, चन्द्रकला त्रिपाठी, प्रज्ञा त्रिवेदी गोपाल सोलंकी, रीना अधिकारी, देवाशीष अधिकारी, डॉ मीनाक्षी वाजपेयी आशाराम देवांगन ने श्रोताओं के मुग्ध कर दिया।

 

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार