Ro no D15139/23

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल, रायपुर बेंच ने शुरू किया कामकाज

रायपुर, 29 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के करदाताओं और संबंधित हितधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल (GSTAT) की रायपुर बेंच ने अपना कामकाज प्रारंभ कर दिया है। इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर सभी करदाताओं, विभागीय अधिकारियों एवं अधिकृत प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है।

रायपुर बेंच का अस्थायी कार्यालय नवा रायपुर स्थित वाणिज्यिक कर-जीएसटी भवन के नॉर्थ बी-ब्लॉक, सेक्टर-19 में स्थापित किया गया है। यह बेंच सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट, 2017 तथा संबंधित राज्य जीएसटी अधिनियमों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकार क्षेत्र से जुड़ी अपीलों की सुनवाई करेगी। जारी सूचना के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ से संबंधित सभी अपीलें, आवेदन एवं अन्य कार्यवाहियां इसी बेंच के समक्ष दायर की जाएंगी। इसके लिए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल (प्रक्रिया) नियम, 2025 के प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा।

ट्रिब्यूनल के समक्ष अपील दायर करने की प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश, ई-फाइलिंग एडवाइजरी एवं अन्य आदेश GSTAT के आधिकारिक पोर्टल पर “Notice” सेक्शन में उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, ई-फाइलिंग के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर अपीलकर्ता टोल-फ्री नंबर 1800-103-4782 पर संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन ‘इंसिडेंट रिपोर्ट फॉर्म’ के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह सार्वजनिक सूचना जनहित में जारी की गई है, जिसका उद्देश्य करदाताओं और विभागीय प्राधिकारियों को रायपुर बेंच की स्थापना और उसके कार्य प्रारंभ होने की जानकारी प्रदान करना है।

  • Related Posts

    बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 30 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा…

    Read more

    ​प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम: पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी

      ​गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक,धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख टूरिज्म हब रायपुर, 31 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने राज्य के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात