Ro no D15139/23

कोसमर्रा में अवैध मदिरा विक्रय की खबर पर संज्ञान , जांच में कुछ भी बरामद नहीं

धमतरी, 30 अप्रैल 2026/ सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राम कोसमर्रा में अवैध मदिरा विक्रय संबंधी प्रसारित समाचार के संबंध में आबकारी विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थल पर जांच की गई।

जांच के दौरान आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को संजय पारधी के मकान में दबिश देकर सघन तलाशी ली गई, किंतु किसी भी प्रकार का अवैध मादक द्रव्य अथवा मदिरा बरामद नहीं हुआ।

कार्यवाही उपरांत ग्राम कोसमर्रा के सरपंच, महिला कमाण्डों एवं अन्य ग्रामीणों से संपर्क कर जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गांव में अवैध मदिरा का विक्रय नहीं किया जा रहा है। साथ ही ग्रामवासियों द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु आर्थिक दण्ड का प्रावधान भी किया गया है।

ग्रामीणों ने यह भी आश्वस्त किया कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति अवैध मदिरा विक्रय में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दी जाएगी।

आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ग्राम कोसमर्रा सहित आसपास के क्षेत्रों में सतत गश्त जारी रखते हुए अवैध मदिरा विक्रय एवं संबंधित गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज

      गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों सहित कुल 250 सीटों को मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं…

    Read more

    आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना 29 किस्तों में महिलाओं के खातों में पहुँचे 18,805 करोड़ रुपये से अधिक, आत्मनिर्भरता और सम्मान का बढ़ा विश्वास

      रायपुर, 13 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना एक ऐतिहासिक पहल के रूप में स्थापित हो चुकी है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,