Ro no D15139/23

छुरी कला का छात्र अब अंतरिक्ष की ओर – ‘युविका’ में चयन से बढ़ा जिले का मान कलेक्टर ने सार्थक को दी बधाई और शुभकामनाएं

कोरबा,30 अप्रैल 2026/पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरी कला के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है, जब कक्षा 10वीं के छात्र सार्थक तंवर का चयन प्रतिष्ठित युविका – युवा विज्ञानी कार्यक्रम हेतु हुआ। इस उपलब्धि पर कोरबा कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने उन्हें सम्मानित किया।
कलेक्टर  दुदावत ने अपने संदेश में कहा कि छात्र सार्थक तंवर का चयन जिले के लिए गर्व का विषय है। उनका यह कदम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर जाना किसी भी छात्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है। मैं आशा करता हूँ कि सार्थक भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा प्रारंभ किया गया युविका – युवा विज्ञानी कार्यक्रम कक्षा 9वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की गहन जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है। कार्यक्रम का लक्ष्य युवाओं में विज्ञान एवं तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक एवं अभियंता के रूप में तैयार करना है। इसी क्रम में सार्थक तंवर का चयन  हरिकोटा (आंध्र प्रदेश) स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण 10 मई से 22 मई 2026 तक चलेगा।
विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह व्याप्त है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. असद अहमद ने प्रार्थना सभा में सार्थक तंवर को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा सभी विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों के लिए सतत प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। सहायक आयुक्त  श्रीकांत कसेर ने कहा कि छात्र की सफलता न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।
  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

    जशपुरनगर 10 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान…

    Read more

    जिले में 01 जून से अब तक 7685.9 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 83.8 प्रतिशत

    जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 10 सितम्बर 2026 तक कुल 7685.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ