Ro no D15139/23

ताराचंद धानुका अकादमी के तीन छात्रों का इसरो यूविका में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

ठाकुरगंज. ताराचंद धानुका अकादमी के तीन छात्रों ने वर्ष 2026 में इसरो के द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के द्वितीय चरण में जगह बनायी है. मिली जानकारी के अनुसार, इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 350 छात्रों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया. इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में ताराचंद धानुका अकादमी के तीन छात्र रवि कर्मकार, असद मदनी व प्रियांशु कुमार ने सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया. विद्यालय प्रबंधन ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रिंसिपल, डायरेक्टर एवं मैनेजर ने चयनित छात्रों को आशीर्वाद दिया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी है. क्षेत्र में इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे सीमांचल के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

  • Related Posts

    दशहरा-दीपावली-छठ पर दिल्ली से बिहार आना होगा आसान, 120+ स्पेशल बसें चलेंगी, जानें किराया और रूट

    अतिस दीपांकर (IMNB NEWS) Bihar-Delhi Bus Service: दशहरा, दीपावली और छठ पूजा में बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत मिलने वाली है. त्योहारों में ट्रेनों की बढ़ती भीड़ और लंबी…

    Read more

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

                                                      अतीश दीपंकर ब्योरो चीफ,बिहार  बिहार…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात