Ro no D15139/23

ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ

*प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को मिली आवास की चाबी*

रायपुर , 01 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार कोंडागांव जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2026” का शुभारंभ आज ग्राम किवईबालेंगा में आयोजित शिविर के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन जिले के कुल 28 ग्रामों में बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। ग्राम किवईबालेंगा में आयोजित मुख्य शिविर में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, श्री दीपेश अरोरा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ वितरित किए गए।

 

*विभिन्न शासकीय योजनाओं से 62 हितग्राही हुए लाभान्वित*

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 25 हितग्राहियों को उनके पूर्ण हो चुके आवासों की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है और उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सका है। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस योजना से उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा 07 डिजिटल किसान किताब, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 03 आयुष्मान कार्ड और 04 जन्म प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 05 श्रम कार्ड, शिक्षा विभाग द्वारा 17 जन्म प्रमाण पत्र और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार सहित 02 पोषण किट वितरित की गई। इस अवसर पर ग्राम संरपच श्रीमती दयाबती मरावी, स्थानीय प्रतिनिधिगण और एसडीएम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

उल्लेखनीय है कि “सुशासन तिहार 2026” का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासकीय योजनाओं की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में तेजी लाना है। इसके साथ ही यह पहल प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु जिलेभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत निरंतर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात