Ro no D15139/23

गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासनरू कांसाबेल के खूंटीटोली में सुशासन शिविर आयोजित सुशासन तिहार 2026रू खूंटीटोली में जिला स्तरीय शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, रखीं अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा, ग्रामीणों को घर के पास ही मिले समस्याओं का समाधानरू कलेक्टर रोहित व्यास

 जशपुरनगर 05 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटी टोली में जिला स्तरीय सुशासन शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और विभिन्न विभागों के समक्ष अपनी मांगों एवं समस्याओं को रखा। साथ ही सभी शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया। इस शिविर में ग्राम टांगरगांव, हथगड़ा, बरजोर, नरियरडांड, पुसरा, फरसाजुड़वाईन, खूंटीटोली, चेटबा, सूजीबहार, ढुढरूडांड, जुमईकेला, छेराघोघरा एवं केनाडांड के ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनके अपने गांव में ही किया जाए, इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों एवं शिकायतों का तत्काल परीक्षण किया जाए। जिनका मौके पर निराकरण संभव हो, उन्हें तुरंत निराकरण करें तथा शेष आवेदनों का पंजीयन कर संबंधित विभागों को शीघ्र प्रेषित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ लेने आए प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता एवं अपात्रता की स्पष्ट जानकारी दे। उन्होंने अधिकारियों को हितग्राही मूलक एवं व्यक्ति मूलक योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को सरल और विस्तृत रूप से देने तथा अधिक से अधिक लोगों को इनसे लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना, सौर सुजला योजना, लखपति दीदी योजना एवं स्व-सहायता समूह सहित अन्य  योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण से संबंधित आवेदनों के प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने  श्रम योगी मानधन योजना, पेंशन योजनाओं एवं दिव्यांगजन हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने हेतु भी प्रेरित किया गया। कलेक्टर ने गंभीर कुपोषित बच्चों को कुपोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों का ई-केवाईसी सुनिश्चित करने, किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन तथा किसानों के लिए संचालित अन्य योजनाओं एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक भी किया। अंत में उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

  • Related Posts

    बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 30 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा…

    Read more

    ​प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम: पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी

      ​गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक,धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख टूरिज्म हब रायपुर, 31 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने राज्य के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात