Ro no D15139/23

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026 का शुभारंभ, किसान रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

धमतरी, 05 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खरीफ वर्ष 2026 की तैयारियों को सुदृढ़ और वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026 का गरिमामयी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विकासखंड धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी के चयनित ग्रामों—पुरी, बिजनापुरी, दहदहा, चारभाठा, डुमरपानी, अमलीडीह, दरगहन एवं पथर्रीडीह में किसान रथ को विधिवत पूजा-अर्चना कर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

 

यह अभियान 05 मई से 20 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसके अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों के कुल 96 ग्रामों में कृषकों के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ सीजन से पूर्व उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती के तरीकों से अवगत कराना तथा कृषि आधारित आय में वृद्धि के लिए समग्र मार्गदर्शन प्रदान करना है।

 

विकासखंड धमतरी के ग्राम पुरी में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू, भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बालाराम साहू, सरपंच श्रीमती कुंतीपुरन देवदास तथा उप संचालक कृषि श्री मोनेष साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि, लखपति दीदी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा किसान रथ का शुभारंभ करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

 

इसी प्रकार विकासखंड मगरलोड, नगरी एवं कुरूद के ग्रामों में जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों की उपस्थिति में अभियान का शुभारंभ किया गया। सभी स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने किसानों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

 

अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड के 24-24 ग्रामों में किसान रथ पहुंचेगा। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड में दो-दो तकनीकी दल गठित किए गए हैं, जो प्रतिदिन दो ग्रामों में पहुंचकर कृषकों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इन कार्यक्रमों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग, हरी खाद, नील हरित शैवाल एवं जैव उर्वरकों के उपयोग, फसल चक्र परिवर्तन, जल संरक्षण तकनीक, स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई, उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग तथा ड्रोन तकनीक के माध्यम से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के छिड़काव जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

 

इसके साथ ही कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एग्रीस्टेक परियोजना, ऑयल पॉम मिशन, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती जैसी केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

 

जिला प्रशासन ने बताया कि यह अभियान किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक, लाभकारी एवं टिकाऊ कृषि की दिशा में प्रेरित करेगा। “विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026” न केवल तकनीकी ज्ञान का प्रसार करेगा, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

 

  • Related Posts

    बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 30 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा…

    Read more

    ​प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम: पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी

      ​गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक,धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख टूरिज्म हब रायपुर, 31 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने राज्य के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात