Ro no D15139/23

TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने आरोप लगाया है कि हाल ही में बड़ी जीत हासिल करने वाली बीजेपी के समर्थक ‘बुलडोजर एक्शन’ कर रहे हैं. इसको लेकर सियासत और ज्यादा गरमा गई है. टीएमसी ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें दावा किया गया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में बुलडोजर से तोड़फोड़ की और टीएमसी के पार्टी दफ्तर को भी निशाना बनाया.

वीडियो में दिख रहा है कि एक बुलडोजर के आसपास भीड़ जमा है. बुलडोजर इलाके की एक दुकान को तोड़ता नजर आ रहा है. इस दौरान लोग जोर-जोर से नारे लगा रहे हैं, म्यूजिक बज रहा है और माहौल काफी शोर-शराबे वाला दिख रहा है.

टीएमसी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव से पहले बीजेपी ‘भय खत्म, भरोसा शुरू’ की बात कर रही थी, लेकिन अब हालात उलट हो गए हैं- भरोसा खत्म और बुलडोजर शुरू. टीएमसी का आरोप है कि न्यू मार्केट इलाके में बीजेपी समर्थकों की भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की, दुकानों को नुकसान पहुंचाया और पार्टी दफ्तर पर भी हमला किया. पार्टी ने इसे खुली गुंडागर्दी बताया है और कहा कि यह वही “परिवर्तन” है जिसकी बात बीजेपी कर रही थी.

टीएमसी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं को खुली छूट दे दी है, जिससे वे सड़कों पर मनमानी कर रहे हैं. साथ ही केंद्रीय बलों पर भी सवाल उठाए गए कि उन्हें सिर्फ मूकदर्शक बने रहने को कहा गया.

  • Related Posts

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    Nepal Flood: नेपाल में आई भयावह जलप्रलय के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती लापता लोगों तक पहुंचने की है. रसुवा और नुवाकोट जिलों की जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले 500…

    Read more

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Nepal Flash Flood: नेपाल की त्रिशूली नदी का जलस्तर रविवार की सुबह बढ़ गया. नदी का जलस्तर बढ़ने से चरौदी बाजार को गोरखा जिले से जोड़ने वाला झूला पुल बह गया.…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात