Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर डॉ ध्रुव ने नवनिर्मित कम्पोजिट ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण

ट्रामा सेंटर के कार्यों में तेजी, जल्द शुरू होगा लेब

धमतरी (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला चिकित्सालय धमतरी स्थित नवनिर्मित कम्पोजिट ट्रामा सेंटर अस्पताल का आज नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. ध्रुव ने अस्पताल में लिफ्ट स्थापना कार्य का निरीक्षण करते हुए पाया कि पूर्व में दिए गए निर्देशानुसार कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने संबंधित एजेंसी को आगामी 15 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण कर लिफ्ट का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित लैब का भी अवलोकन किया गया, जिसे HLL केयर द्वारा संचालित किया जाना प्रस्तावित है। जांच में पाया गया कि लैब का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा आवश्यक उपकरण भी स्थल पर उपलब्ध हैं। लैब के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों को IEC कार्य तीन दिनों के भीतर पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई।

इसके अलावा, पूर्व में निर्देशित कार्यों की समीक्षा में यह पाया गया कि नवनिर्मित भवन में इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग, ड्रेनेज एवं अर्थिंग से जुड़े सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डॉ. ध्रुव ने प्रस्तावित 200 बेड के नवीन अस्पताल के लेआउट पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अस्पताल को अधिक सुव्यवस्थित एवं मरीजों के अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

  • Related Posts

    बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 30 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा…

    Read more

    ​प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम: पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी

      ​गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक,धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख टूरिज्म हब रायपुर, 31 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने राज्य के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात