Ro no D15139/23

बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन चोट के बावजूद जीता गोल्ड

रायपुर, 12 मई 2026/ रायपुर के सरोना स्थित निजी पब्लिक स्कूल के स्केटिंग ग्राउंड में 9 एवं 10 मई 2026 को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चौंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर की होनहार खिलाड़ी शिविका पांडेय ने अपनी प्रतिभा और अदम्य साहस का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तरीय चौंपियन का खिताब अपने नाम किया।

चोट को मात देकर हासिल किया स्वर्ण

शिविका ने 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग के ट्वॉय इनलाइन स्केट स्पर्धा में हिस्सा लिया। 9 मई को आयोजित 400 मीटर रेस के दौरान वे गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और घायल अवस्था में ही रेस पूरी कर कांस्य पदक जीता। अगले ही दिन, उसी चोट और दर्द के बावजूद, शिविका ने 200 मीटर रेस में असाधारण प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया और अपने आयु वर्ग की ओवरऑल चौंपियन बनीं।

परिचय और परिवार

शिविका पांडेय बिलासपुर के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की छठवीं कक्षा की छात्रा हैं और रॉयल स्केटिंग क्लब, बिलासपुर में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। उनकी इस सफलता पर उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। शिविका के माता-पिता चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। डॉ. श्वेता पांडेय आयुर्वेद चिकित्साधिकारी हैं और डॉ. विद्या भूषण पांडेय (विभागाध्यक्ष – बालरोग विभाग), शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय महाविद्यालय, बिलासपुर में पदस्थ हैं। उल्लेखनीय है कि शिविका स्वयं स्वर्ण प्राशित (आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर प्राप्त) हैं। उनके पिता डॉ. विद्या भूषण पांडेय नियमित रूप से स्वर्ण प्राशन शिविरों का आयोजन कर बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

  • Related Posts

    13 मई को विकासखण्ड लखनपुर के पोड़ी में 18 ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में 9 वार्डों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 12 मई 2026/  “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 13 मई को जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक एवं नगरीय क्षेत्र में एक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे। विकासखण्ड लखनपुर में शिविर स्थल…

    Read more

    जिले के शासकीय विद्यालय के 50 मेधावी बच्चों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए NEET/JEE की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग कोचिंग हेतु काउन्सलिंग सम्पन्न, 28 मई से शुरू होगी कक्षाएं

    अम्बिकापुर 12 मई 2026/  कलेक्टर  अजीत वंसत के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से NEET/JEE कोचिंग हेतु…

    Read more

    NATIONAL

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    बंगाल विजय ने दिया भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक निणार्यक अवसर क्या, पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिरता सहित अवैध घुसपैठ का होगा स्थायी समाधान?

    बंगाल विजय ने दिया भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक निणार्यक अवसर क्या, पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिरता सहित अवैध घुसपैठ का होगा स्थायी समाधान?

    ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद

    ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद