Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से हुआ त्वरित निराकरण :  राधे मांडले के घर के बाहर से हटा अवैध कब्जा

कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम जोन-3 ने की तत्काल कार्रवाई, नाली हुई कब्जा

रायपुर, 12 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 के तहत रायपुर नगर निगम जोन-3 में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जोन-3 अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिला आवेदक श्रीमती राधे मांडले की शिकायत पर नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाली से अवैध कब्जा हटाया।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड की निवासी श्रीमती राधे मांडले ने शिविर में आवेदन देकर पंडित शिवराम स्कूल के पास नाली पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत की थी। आवेदन प्राप्त होते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर नगर निवेश विभाग की टीम सक्रिय हुई।

कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे के नेतृत्व में सहायक अभियंता श्री नरेश साहू एवं उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने हथौड़े से अवैध निर्माण को तोड़कर नाली को कब्जामुक्त किया। इससे नाली की स्वच्छता में आ रही बाधा दूर हुई और जल निकासी सुचारू हो गई।

श्रीमती राधे मांडले ने बताया मैंने जनसमस्या निवारण शिविर में मेरे घर के बाहर अवैध कब्जे को लेकर आवेदन किया था। इसके पश्चात तत्काल निगम प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए कब्जे को तोड़ा। अब मेरे परिवार को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को धन्यवाद करती हूं।

  • Related Posts

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

      ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई रायपुर. 31 अगस्त 2026. कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित…

    Read more

    शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल अरुण साव

      उप मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, आदिवासी महासम्मेलन में भी हुए शामिल गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख और विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात