Ro no D15139/23

जनगणना कार्य में लापरवाही पर व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

अम्बिकापुर 12 मई 2026/  भारत की जनगणना 2027 के कार्यों में तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी लुण्ड्रा के प्रतिवेदन के अनुसार विकासखण्ड लुण्ड्रा के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता  राजपाल देव एवं शासकीय प्राथमिक शाला आमापरा के सहायक शिक्षक  सुखदेव राम को जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

व्याख्याता श्री राजपाल देव द्वारा एच एल बी नंबर 186 ससौली के प्रगणक के ऑनलाइन कार्य में लापरवाही बरती गई। वहीं सहायक शिक्षक श्री सुखदेव राम के द्वारा एचएलबी नंबर 0063 के प्रगणक के रूप में कार्य में लापरवाही किये जाने एवं जनगणना सुपरवाईजर के द्वारा प्रतिदिन नशा किए जाने सम्बन्धी जानकारी दी गई।

प्रकरण से स्पष्ट हुआ कि श्री राजपाल देव एवं श्री सुखदेव राम का यह कृत्य भारत की जनगणना 2027 परिपत्र संख्या 16 कण्डिका क्रमांक 8 में अंकित जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत जनगणना के कार्य प्रणाली को बाधित करना प्रतीत होता है। इनका कृत सिविल सेवा आचरण नियम 3(1) (iii) के तहत् शासकीय सेवक के लिए यह कृत्य स्वेच्छाचारिता को द्योतक है, जो घोर लापरवाही, जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता परिलक्षित करता है।
उक्त संबंध में उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण एक दिवस के भीतर कार्यालय में अपना जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने कहा गया है। निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किये जाने पर उनके  विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 10 के तहत यह अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात