Ro no D15139/23

सुशासन शिविर में बना सॉइल हेल्थ कार्ड और कृषि प्रशिक्षण से खेती में हो रहा मुनाफा आधुनिक खेती से बढ़ी आमदनी, हरित क्रांति योजना से किसानों को मिल रहा लाभ

अम्बिकापुर 14 मई 2026/  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। शासन की हरित क्रांति योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड योजना तथा कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण से किसान आधुनिक खेती अपनाकर बेहतर उत्पादन और अधिक मुनाफा प्राप्त कर रहे हैं।

लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कर्रई निवासी किसान श्री नेवल साय कुजूर ने बताया कि उन्हें हरित क्रांति योजना के तहत काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब वे केवल परंपरागत खेती तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर वर्षभर खेती कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में भी फसल ले रहे हैं तथा बरसात में धान की खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पहले खेती में रासायनिक खाद का अधिक उपयोग करना पड़ता था, लेकिन अब आधुनिक कृषि पद्धति अपनाने से खाद की खपत कम हो गई है और उत्पादन में वृद्धि हुई है। इससे खेती की लागत कम हुई है तथा किसानों की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।  कुजूर ने कहा कि वे समय-समय पर कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। वहां विशेषज्ञों द्वारा खेती की नई तकनीकों, उन्नत बीज, जैविक खाद एवं फसल प्रबंधन की जानकारी दी जाती है, जिसे अपनाकर उन्हें काफी लाभ मिल रहा है।

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में उन्हें सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण किया गया उन्होंने बताया कि सॉइल हेल्थ कार्ड किसानों के लिए बेहद उपयोगी है , उन्होंने कहा कि मिट्टी परीक्षण के माध्यम से यह जानकारी मिलती है कि खेत की मिट्टी में किस पोषक तत्व की कमी है। उसी आधार पर जैविक खाद एवं उर्वरकों का संतुलित उपयोग किया जाता है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है और उत्पादन बेहतर होता है।

श्री नेवल साय कुजूर ने शासन एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों के कारण किसानों को पारंपरिक खेती की तुलना में अधिक लाभ और मुनाफा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के किसान भी आधुनिक खेती की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

  • Related Posts

    बालोद की विशाल सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन का मिलेगा सजीव अनुभव

    रायपुर, 15 जून 2026/ बालोद में संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आज जल प्रबंधन और सिंचाई प्रणाली को दर्शाने वाली तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्रीमती दिव्या…

    Read more

    सुशासन की मिसाल- सुशासन तिहार ने दूर की रामचंद की चिंता, घर लौटी खुशहाली

    *नया राशन कार्ड मिलने से उमरगांव के मांझी परिवार को मिली बड़ी राहत*   *मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार*   रायपुर, 15 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अंचलों…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC