Ro no D15139/23

’’सीएम हेल्पलाइन योजना’’ अंतर्गत शिकायत निराकरण हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न सीएम हेल्पलाईन एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली से जनसामान्य की शिकायतों का होगा निराकरण

 

अम्बिकापुर 14 मई 2026/  आमजन से प्राप्त विभिन्न विभागीय शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा शीघ्र ही ’’सीएम हेल्पलाइन’’ प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। ’’सीएम हेल्पलाइन’’ के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के समयबद्ध निराकरण तथा मैदानी स्तर पर सुचारू संचालन सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  अजीत वसंत की उपस्थिति में जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर नामांकित अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर   वसंत ने बताया कि सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। लोगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी। इसमें दूरभाष, व्हाट्सएप, पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण बिंदुओं को गम्भीरता से समझने कहा।

प्रशिक्षण में राज्य स्तर से गठित अधिकारियों के प्रशिक्षण दल के प्रमुख सुशासन एवं अभिसरण विभाग सलाहकार श्री अनुराग दिवान द्वारा अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में तकनीकी सपोर्ट टीम द्वारा अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के तहत कार्य करने का प्रेजेंटेशन के जरिये तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली के तहत प्रदेश का कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल करके 24×7 अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकता है। शिकायत दर्ज होते ही उन्हें एक विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी।यह नंबर एक ट्रैकर के रूप में काम करेगी, जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत की पूरी स्थिति किस विभाग में, किस अधिकारी के पास लंबित है, और कार्रवाई हुई या नहीं, इसके साथ ही समाधान में कितना समय लगेगा इसके बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप जैसे आधुनिक मल्टी चैनल के माध्यम से जुड़ी यह व्यवस्था शिकायत और समाधान की प्रक्रिया को बेहद आसान, तेज और सुलभ बनाएगी। अब नागरिक केवल फोन कॉल पर ही नहीं, अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न माध्यमों से समस्या दर्ज करा सकेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान ’’सीएम हेल्पलाइन योजना’’ से संबंधित शिकायत पंजीयन प्रक्रिया, शिकायत निराकरण की कार्यवाही, पोर्टल संचालन, समय-सीमा प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तकनीकी बिंदुओं का व्यवहारिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षणार्थियों को योजना के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही शिकायत निराकरण से संबंधित उत्पन्न होने वाली शंकाओं एवं समस्याओं का निराकरण भी किया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,राज्य स्तर से तकनीकी सलाहकार श्री राकेश सिंह एवं श्री चंदन कुमार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धमतरी में होगा ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’, युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल और रचनात्मकता को नई दिशा देने का मंच

      5 एवं 6 सितंबर को आयोजित होगा दो दिवसीय आयोजन; प्रदेशभर के कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स, फोटोग्राफर्स, वीडियोग्राफर्स एवं डिजिटल स्टोरीटेलर्स होंगे शामिल धमतरी, 4 सितंबर 2026। युवाओं में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की शिक्षिका  सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

      नवाचार और संवेदनशीलता से प्राथमिक शिक्षा को दी नई दिशा रायपुर, 4 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे