Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित सुशासन तिहार लाया खुशहाली, बेसहारा बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी अब शासन और प्रशासन की

कोरबा 14 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेश भर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में कोरबा जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ आम नागरिक सुगमता से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दे रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा में आयोजित शिविर ने दो मासूम बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाया है।
दादा की आँखों में उम्मीद और प्रशासन का साथ
वार्ड क्रमांक 19 निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग श्री जीवराखन विश्वकर्मा ने अपने नाती उमा शंकर (8 वर्ष) और नातिन सृष्टि (7 वर्ष) के भविष्य को लेकर इस शिविर में अपनी गुहार लगाई थी। माता-पिता के आकस्मिक निधन के बाद इन बच्चों का लालन-पालन और सरस्वती शिशु मंदिर, बुधवारी में उनकी पढ़ाई का खर्च उठाना बुजुर्ग दादा के लिए एक भारी बोझ बन गया था। सुशासन तिहार के मंच ने उनकी इस चिंता को हमेशा के लिए दूर कर दिया।
शिक्षा की राह हुई आसान- स्कूल प्रबंधन और प्रशासन ने बढ़ाया हाथ
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप, पीड़ित परिवार की स्थिति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्यवाही की गई। संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरस्वती शिशु मंदिर, बुधवारी के विद्यालय प्रबंधन ने एक बच्चे की वार्षिक शैक्षणिक शुल्क की जिम्मेदारी स्वयं वहन करने की सहमति दी है। वहीं, दूसरे बच्चे की शिक्षा का पूरा वार्षिक व्यय जिला प्रशासन द्वारा वहन करने का निर्णय लिया गया है।
जनसमस्या निवारण शिविर बन रहे वरदान
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू किया गया यह सुशासन तिहार आज आमजन के लिए वरदान साबित हो रहा है। जहाँ एक ओर सरकारी प्रक्रियाओं का सरलीकरण हुआ है, वहीं दूसरी ओर उमा शंकर और सृष्टि जैसे बच्चों को यह भरोसा मिला है कि उनके सपनों के साथ पूरा शासन खड़ा है। जीवराखन विश्वकर्मा ने इस मानवीय पहल के लिए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    ’सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा’

    अंधेरी राहों से रोशन रास्तों तक, चोरभट्टी में सोलर हाईमास्ट से बदली रात की तस्वीर’ केरबा 04 अक्टूबर 2026/ “पहले शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से पहले रास्ते…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी