Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 – सिंघाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित सुशासन तिहार से ग्रामीणों को मिल रही राहत और योजनाओं का लाभ – विधायक श्री प्रेमचंद पटेल शिविर में 127 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण

 

कोरबा, 14 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघाली में आज क्लस्टर स्तरीय ‘सुशासन तिहार’ शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सिंघाली सहित देवरी, शुक्लाखार, डेलवाडीह, ढपढप, कसईपाली, विजयपुर, जवाली, पौसरा, तेलसरा एवं अरदा ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल रहे। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित मांगों एवं समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए, जिनके त्वरित निराकरण की दिशा में मौके पर ही कार्रवाई की गई। शिविर के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर के दौरान केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कुल 411 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 127 आवेदनों का निराकरण तत्काल मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद, विश्वास एवं पारदर्शिता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें उनके गांव में ही सहज रूप से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त समस्याओं एवं मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है तथा जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनका संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि इस प्रकार के जनसमस्या निवारण शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि ग्रामीण जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 17 हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं ग्रामीण एवं पंचायत विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को सहायता स्वरूप 1 व्हीलचेयर एवं 3 श्रवण यंत्र वितरित किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा तथा 14 किसानों को डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई। इसके अलावा आपदा राहत अंतर्गत ग्राम संवईपुर की श्रीमती चमरिन बाई को 4 लाख रुपये की सहायता राशि का सहमति पत्र सौंपा गया। कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा 2 कृषकों को सिंचाई पंप तथा 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती झूलबाई गोविंद सिंह कंवर, जनपद सदस्य श्री भागवत प्रसाद साहू, श्री श्रवण कुमार तंवर,  विधायक प्रतिनिधि श्री मोहन दास, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री रवि रजक, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री रामप्रसाद कोर्राम, श्री गोविंद सिंह कंवर, पूर्व जनपद सदस्य श्री भुवनपाल सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, पंच तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी