Ro no D15139/23

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पुलगांव और उरला हाईस्कूल में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

*अतिरिक्त कक्षों और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे विद्यालय, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*

 

रायपुर, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलगांव और उरला स्थित शासकीय हाईस्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की संकल्पबद्धता दोहराई।

 

मंत्री श्री यादव ने बताया कि शैक्षणिक अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है, जिसके तहत पुलगांव हाईस्कूल यहाँ विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 10 नए अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार उरला हाईस्कूल यहाँ अतिरिक्त कक्षों के साथ-साथ एक भव्य हॉल और आधुनिक शौचालय का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से स्कूल में पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा और विद्यार्थियों को एक बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा। सरकार का लक्ष्य हर स्कूल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

 

*सर्वांगीण विकास पर जोर*

 

मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास है। विद्यालयों में नए कक्षों के निर्माण से जहाँ छात्रों को सुगम शिक्षण व्यवस्था मिलेगी, वहीं शिक्षकों को भी अध्यापन कार्य में सुगमता होगी। उन्होंने जानकारी दी कि दुर्ग क्षेत्र के अन्य शासकीय स्कूलों में भी संधारण (डंपदजमदंदबम) और मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

 

*प्रतिभाओं का सम्मान*

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचाएगा।

 

इस अवसर पर सभापति श्री श्याम शर्मा, पार्षद श्रीअश्वनी निषाद, वरिष्ठ नागरिक श्रीसुरेंद्र कौशिक, श्रीअशोक राठी, श्री कौशल साहू, श्री महेन्द्र लोढ़ा, श्री बंटी चौहान, श्री शिव नायक, श्री साजन जोसफ, श्रीमती हीरोंदी चंदानिया, श्री हिमांशु सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और शिक्षक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी