Ro no D15139/23

भव्य श्रमिक सम्मेलन में गूंजा श्रमिक सशक्तिकरण का संदेश

*योजनाओं से जोड़कर श्रमिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देने पर जोर*

रायपुर, 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में मनेंद्रगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय भव्य श्रमिक सम्मेलन जनजागरण और कल्याण का प्रभावी मंच बनकर उभरा। डोमनापारा स्थित गोंडवाना समाज भवन में आयोजित इस सम्मेलन में लगभग 600 निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शासन की विभिन्न श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। सम्मेलन में श्रमिकों को योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने और सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि शासन श्रमिक परिवारों के जीवन को सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रहा है। उन्होंने श्रमिकों से श्रम विभाग में पंजीयन कराकर योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।

 

सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि श्रमिक सम्मेलन केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रमिकों को शासन की योजनाओं, अधिकारों और सुविधाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा सहायता, पेंशन, मातृत्व सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों के भविष्य को सुरक्षित बनाने का कार्य कर रही है।

 

सम्मेलन के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत राम सिंह को 1 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत मालती सिंह को 20 हजार रुपये, मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना के तहत कतर सिंह को 20 हजार रुपये, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा योजना के तहत नरेंद्र परस्ते को 45 हजार रुपये तथा मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत मंगली बाई को 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। हितग्राहियों ने योजनाओं से मिल रही सहायता को श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी राहत बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में श्रमिकों को पंजीयन प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा सहायता, मातृत्व सुरक्षा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। सम्मेलन स्थल पर श्रमिकों में जागरूकता, उत्साह और शासन की योजनाओं से जुड़ने की सकारात्मक भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

 

इस अवसर पर श्रमिक हित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविशंकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य उजित नारायण सिंह, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई कुसरो, जनपद सदस्य श्रीमती कविता देवी, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, सरपंच श्रीमती मानमती, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रवीन निशि, असंगठित मजदूर संघ के जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता, श्रम पदाधिकारी सुश्री तनुजा मांझी, श्रम निरीक्षक विनय सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

 

यह जिला स्तरीय सम्मेलन श्रमिकों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ, जिसने श्रमिक वर्ग को शासन की योजनाओं से जोड़कर सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई प्रेरणा दी।

  • Related Posts

    जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

    *4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ*   रायपुर, 01 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले के बालको क्षेत्र से लगे…

    Read more

    मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में नियम विरुद्ध उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं पर कार्रवाई

    *94 उर्वरक विक्रय केंद्रों और 21 पौध संरक्षण औषधि केंद्रों का किया गया निरीक्षण*   रायपुर, 01 सितंबर 2026/ खरीफ वर्ष 2026 में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की सुनियोजित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार