Ro no D15139/23

राजनांदगांव जिला रजक धोबी समाज की बैठक संपन्न, शहर परिक्षेत्र सचिव पद पर दीपक रजक का पुनः चयन…

जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में आय-व्यय प्रस्तुत, जिला अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष चयन प्रक्रिया अगली बैठक तक टली

राजनांदगांव। जिला रजक धोबी समाज की महत्वपूर्ण बैठक दीनदयाल नगर स्थित सामाजिक भवन में रविवार को आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान शिव एवं संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना कर तथा सामाजिक बंधुओं एवं पदाधिकारियों को तिलक लगाकर की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारियों सहित विभिन्न परिक्षेत्रों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व कार्यकाल का आय-व्यय विवरण समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर सामाजिक बंधुओं ने चर्चा की। इसके बाद जिला अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, लेकिन सामाजिक सदस्यों के बीच सर्वसम्मति नहीं बन पाने के कारण आगामी बैठक में पुनः प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनी। आपको बता दे कि जिला अध्यक्ष डॉ लेखराम निर्मलकर का तीन साल का कार्यकाल बहुत ही सफलतापुर्वक रहा जिसमें उन्होंने अपने सामाजिक पद का निर्वहन गंभीरतापूर्वक करते हुए सामाजिक एकजुटता और समाज के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को पूर्ण किया है।

इसी दौरान राजनांदगांव शहर परिक्षेत्र रजक समाज के अध्यक्ष गोपी रजक ने जिला अध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर की अनुशंसा पर शंकरपुर निवासी दीपक रजक को शहर परिक्षेत्र सचिव पद पर पुनः चयनित करने की घोषणा की। दीपक रजक के पुनः चयन पर समाज के लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

बैठक में सामाजिक एकता, संगठन मजबूती एवं समाजहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी लोकेश रजक ने दी।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ