Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

*कमलपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 291 आवेदन प्राप्त*

*विभिन्न विभागों ने हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र और योजनाओं का लाभ वितरित किया*

रायपुर, 18 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेशभर में चल रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत कमलपुर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। शिविर में शिकायत एवं मांग संबंधी कुल 291 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण की दिशा में कार्रवाई की गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों की गोदभराई एवं 2 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। राजस्व विभाग ने 6 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका प्रदान की, जबकि मत्स्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को मछली पकड़ने के लिए जाल वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा खाद्य विभाग ने 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए। पंचायत विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को आयुष पेंशन स्वीकृति पत्र एवं एक हितग्राही को जन्म प्रमाण पत्र दिया गया।

शिक्षा विभाग की ओर से 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 8 मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर जिले में हजारों परिवारों की जिंदगी

    सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान    सभी विकास खंड में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश

    सेवा संकल्प अभियान 2026 जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय जशपुर…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान