Ro no D15139/23

सुशासन तिहार-2026 के तहत बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविर एवं जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित

*87 आवेदनों में से 65 का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ*

*जनभागीदारी अभियान ‘‘सबसे दूर, सबसे पहले’’ की शुरुआत, 18 से 25 मई तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम*

रायपुर , 18 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत बलरामपुर जिला के नगर पालिका परिषद के ऑडिटोरियम भवन में सोमवार को जनसमस्या निवारण शिविर एवं जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित कुल 87 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 65 आवेदनों का त्वरित निराकरण मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ‘‘जनभागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले’’ थीम पर 18 से 25 मई तक संचालित होने वाले विशेष जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ भी किया गया। अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्य एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।

शिविर में राजस्व, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कौशल विकास, नगर पालिका एवं क्रेडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा अनेक मामलों का तत्काल समाधान किया। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

खाद्य विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, विभिन्न वार्डों के पार्षद, जनप्रतिनिधि, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दीपक एक्का सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 28 सितंबर को जिले में मेगा रक्तदान एवं सेवा सेतु शिविर

    रक्तदान के साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए ‘सरकार आपके द्वार’ की पहल   धमतरी, 27 सितंबर 2026// सेवा, संवेदना और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर संचालित सेवा संकल्प अभियान…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: आंगनबाड़ी केन्द्र भावी पीढ़ी के निर्माण और संस्कार की पहली पाठशाला : विधायक अजय चंद्राकर

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कुरुद में विकासखंड स्तरीय ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन   महिला जनप्रतिनिधियों और मैदानी कार्यकर्ताओं का सम्मान   धमतरी, 27 सितंबर 2026। सेवा, संवेदना…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान