Ro no D15139/23

कोरबा में कृषक उत्पादक समूह हेतु निर्यात क्षमता निर्माण प्रशिक्षण संपन्न

 

कोरबा 18 मई 2026/जिला प्रशासन कोरबा एवं द एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स् एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीईडीए) रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा चयनित आकांक्षी जिले यथा कोरबा के किसान उत्पादक संगठन हेतु एक्स्पोर्ट सेंसेटाइजेशन एवं कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित, ग्राम-नावापारा, विकासखण्ड-करतला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के किसान उत्पादक संगठनों को कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं, प्रक्रियाओं एवं आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करना तथा उनकी क्षमता का निर्माण करना रहा।
कार्यक्रम के शुरूवात में एपीईडीए के प्रतिनिधि श्री अशोक कुमार द्वारा उपस्थित किसान उत्पादक संगठन के संगठन प्रमुख एवं उनके सदस्यों से बारी-बारी उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली गई एवं निर्यात हेतु न्यूनतम मात्रा जो कि 01 कन्टेनर 26 मिट्रिक टन होती है की जानकारी दी गई व विभिन्न उत्पादों हेतु विभिन्न निर्यात काउंसिल के बारे में बताया गया। छत्तीसगढ के विभिन्न जिलों से कौन-कौन से वेरायटी के उत्पादों की विशेष मांग विदेशों में है व निर्यात किये जा रहे हैं, की जानकारी दी गई एवं किन किन कारणों से उत्पाद निर्यात हेतु निरस्त हो जाते है के बारे में अवगत कराया गया। अंत में सभी उपस्थित किसान उत्पादक संगठन को एपीईडीए के किसान कनेक्ट पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया जो कि निशुल्क है। प्रशिक्षण में एपीइडीए  के प्रतिनिधि द्वारा निर्यात नीति, गुणवत्ता मानक, पैकेजिंग, विपणन रणनीति एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से कृषि विभाग के अधिकारी एवं एपीइडीए  के प्रतिनिधियों ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में सहायक होंगे और जिले के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की ओर एक महत्तवपूर्ण कदम होगा।
उक्त कार्यक्रम में एपीइडीए  रायपुर के  दिनेश   कुमार, बिजनेस डेव्हलप्मेंट मैनेजर उपस्थित हुये, कृषि विभाग कोरबा के श्री के.के.कुशवाहा, कृषि विकास अधिकारी,  निर्मल एक्का, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,  विषाल चंद्रा, देसी फैसिलिटेटर, उद्यान विभाग के  हीरा देवांगन, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी,  हेतराम कश्यप, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, ग्राम बरतोरी विकास शिक्षण समिति के  डालेश्वर कश्यप, कोओरडिनेटर, महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित के  ईतवारी बंजारे, सी.ई.ओ, जय गुरूदेव बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित के  दिनेश तिवारी एवं अन्य 07 कृषक उत्पादक संगठन के संगठन प्रमुख एवं सदस्यों द्वारा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी