Ro no D15139/23

भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को शाला परिसरों में कक्ष उपलब्ध कराने के निर्देश

रायपुर, 19 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन द्वारा भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुचारू संचालन एवं बच्चों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव श्री विकासशील द्वारा 14 मई 2026 को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कहा गया है कि शालाओं के युक्तियुक्तकरण उपरांत उपलब्ध रिक्त अथवा अनुपयुक्त कक्ष/भवन का उपयोग भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन हेतु किया जाए।

सचिव स्कुल शिक्षा डॉ कमलप्रीत सिंह के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार ऐसे आंगनबाड़ी केन्द्र, जिनके पास स्वयं का भवन उपलब्ध नहीं है, उन्हें निकटस्थ स्कूल परिसरों में सह-स्थान के आधार पर संचालित किए जाने हेतु अनुमति प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत बच्चों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सकेगा, साथ ही शासकीय भवनों एवं उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक कार्रवाई करते हुए भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए उपलब्ध रिक्त कक्षों का चिन्हांकन एवं आबंटन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, 1500 से अधिक कार्यकर्ता मिलने पहुंचे

        *​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस…

    Read more

    वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं:वन मंत्री केदार कश्यप

    *बारनावापारा अभयारण्य में मृत मिले तीन चीतलों की वैज्ञानिक जांच शुरू*   *पोस्टमार्टम कराया गया, ट्रैप कैमरे से हो रही निगरानी*   रायपुर, 09 जुलाई 2026/ बारनावापारा अभयारण्य में मृत…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज