Ro no D15139/23

ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों के लिए समर कैम्प आयोजित करने के निर्देश

*शिक्षकों एवं पालकों के सहयोग रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन*

 

रायपुर,19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त कलेक्टरों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु समर कैम्प आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश के विद्यालयों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावी है। इस अवधि में बच्चों को रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़कर उनकी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों में रचनात्मक गतिविधियों के आदान-प्रदान में पालकों एवं शिक्षकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी निर्देश के अनुसार समर कैम्प का आयोजन विद्यालयों अथवा गांव एवं शहरों के सामुदायिक स्थलों पर किया जा सकेगा। समर कैम्प में कला एवं रचनात्मक क्षेत्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को निकटस्थ औद्योगिक संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जा सकेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु शिक्षकों एवं पालकों का सहयोग भी लिया जाएगा। समर कैम्प में चित्रकारी, गायन-वादन, निबंध एवं कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन, नृत्य, खेलकूद तथा अपने गांव अथवा शहर के ऐतिहासिक परिचय जैसी विविध रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय आवश्यकताओं एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुसार अन्य नवाचार गतिविधियों को भी शामिल किया जा सकेगा।

 

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समर कैम्प का आयोजन पूर्णतः स्वैच्छिक होगा तथा इसका संचालन प्रतिदिन प्रातः 7.30 बजे से 9.30 बजे के मध्य किया जाएगा। आयोजन से पूर्व शाला विकास समिति एवं पालक-शिक्षक समिति से सहमति प्राप्त करना आवश्यक होगा। कार्यक्रम में जनसहयोग को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि समर कैम्प आयोजन हेतु पृथक बजट उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। अतः जिला स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं सामुदायिक सहयोग के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। साथ ही ग्रीष्मकालीन प्रायोजना कार्यों को शिक्षक एवं पालकों के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए समर कैम्प की अवधि निर्धारित करने अथवा आवश्यकता पड़ने पर इसे स्थगित करने का अधिकार संबंधित जिला कलेक्टर को प्रदान किया गया है। विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों के सीखने, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास के अवसर के रूप में उपयोग करते हुए व्यापक स्तर पर समर कैम्प आयोजित किए जाएंगे तथा आयोजित गतिविधियों की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Related Posts

    संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आपातकालीन सेवाएं बनीं आमजन का भरोसा   डॉयल-112 टीम की तत्परता से समय पर मिला उपचार, महिला पूरी तरह खतरे से बाहर  …

    Read more

    मक्का की उन्नत खेती के लिए राज्य स्तरीय सलाह: संतुलित खाद और सही दूरी से मिलेगा अधिक उत्पादन

    रायपुर,10 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के किसानों को मक्का की फसल से ज्यादा से ज्यादा पैदावार दिलाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध