Ro no D15139/23

अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तिरू अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन बनेगा कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, स्कूलों को प्रचार-प्रसार के निर्देश

 जशपुरनगर 20 मई 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर ने केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजना अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय नया रायपुर के निर्देशानुसार Component-II के तहत कक्षा 1 से 10वीं तक के अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलेगी।  CHIPS द्वारा प्रमाण पत्र तैयार कर LIVE कर दिया गया है।
अब अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केंद्र से जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र की तरह अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन बनवाया जा सकेगा। इसके लिए 10 रुपए के स्टाम्प पर शपथ पत्र के साथ आवेदन में सरपंच, पार्षद व पटवारी के हस्ताक्षर कराना होगा।
सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, प्रधान पाठक प्राथमिक, मिडिल, हाई, हायर सेकेंडरी शासकीय, अशासकीय स्कूल जशपुर को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विकासखंड के स्कूलों में अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवार के कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने हेतु प्रचार-प्रसार करें। इससे अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति से लाभान्वित हो सकें।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार 2026: शिविर से नेहा का 15 मिनट में बना राशन कार्ड

      महंगे राशन और परेशानियों से जूझ रहे परिवार को मिली राहत, मठपुरैना जनसमस्या निवारण शिविर में 19 हितग्राहियों को मिला राशन कार्ड रायपुर, 20 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के…

    Read more

    किराए के घर से स्वयं के घर तकः  सुनीती को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

    रायपुर, 20 मई 2026।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

    वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

    पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया, ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर होगी वार्ता

    पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया, ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर होगी वार्ता

    टाउनशिप में गई जमीन, तो एक आवेदन पर मिलेगा 4 गुना पैसा, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

    टाउनशिप में गई जमीन, तो एक आवेदन पर मिलेगा 4 गुना पैसा, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत