Ro no D15139/23

सिपेट, कोरबा में तकनीकी पाठ्यक्रमों से युवाओं को मिल रहा सुनहरा भविष्य गढ़ने का अवसर प्लास्टिक्स एवं पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और लगभग शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा

 

जशपुरनगर 20 मई 2026/ केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा, रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित एक आईएसओ 9001रू2015 प्रमाणित राष्ट्रीय संस्थान है, जो प्लास्टिक्स एवं पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में कौशल विकास, तकनीकी सहायता, शिक्षा एवं अनुसंधान कार्यों के लिए समर्पित है। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2018 में ऊर्जा नगरी कोरबा में इसकी स्थापना की गई। सिपेट, कोरबा में आधुनिक आधारभूत संरचना, अत्याधुनिक मशीनें एवं उन्नत उपकरण उपलब्ध हैं, जो प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी दक्षता प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
संस्थान में एनबीए (NBA) एवं एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त 3 वर्षीय रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी (DPT) एवं डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी (DPMT) शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए विज्ञान विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी www.cipet.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में बालक एवं बालिका छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है तथा छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छात्रवृत्ति का लाभ भी प्रदान किया जाता है।
इसके अलावा संस्थान में एनसीवीटी प्रमाणित एवं नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) आधारित अल्पकालीन रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। इनमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना तथा एनटीपीसी एवं एसईसीएल द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।
वर्तमान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत 11वीं उत्तीर्ण युवाओं के लिए मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग पाठ्यक्रम में 4 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को प्लास्टिक्स एवं संबंधित उद्योगों में लगभग शत प्रतिशत पल्समेंट, देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं तथा स्वरोजगार के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाता है। इच्छुक अभयअधिक जानकारी के लिए सिपेट, एजुकेशन हब, स्याहीमुड़ी, जमनीपाली, कोरबा (छ.ग.) पिन-495450 अथवा मोबाइल नंबर 8984010720 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    किराए के घर से स्वयं के घर तकः  सुनीती को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

    रायपुर, 20 मई 2026।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। रायपुर…

    Read more

    जब महिलाओं का स्टीयरिंग संभालना था चुनौती, तब सुखिया वर्मा ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी

    संघर्ष, मेहनत और हौसले से बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा, 4000 से अधिक लोगों को सिखाई ड्राइविंग और 500 से ज्यादा को दिलाया रोजगार रायपुर, 20 मई 2026/ रायपुर की…

    Read more

    NATIONAL

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

    वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

    पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया, ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर होगी वार्ता

    पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया, ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर होगी वार्ता

    टाउनशिप में गई जमीन, तो एक आवेदन पर मिलेगा 4 गुना पैसा, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

    टाउनशिप में गई जमीन, तो एक आवेदन पर मिलेगा 4 गुना पैसा, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत