Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम देवकट्टा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

*- हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करते हुए किया गया सामग्री वितरण*

 

*- 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से प्राप्त हुए 982 आवेदन, मौके पर कई प्रकरणों का किया गया निराकरण*

 

राजनांदगांव 03 जून 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत डोंगरगढ़ विकसखंड के ग्राम पंचायत देवकट्टा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत देवकट्टा कलस्टर के 10 ग्राम पंचायत रीवागहन, भैसरा, कलकसा, ढारा, शिवपुरी, घोटिया, कन्हारगांव, सलोनी, देवकट्टा एवं तोतलभर्री के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, किसान, बिहान समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, सहकारिता, वन, परिवहन, खाद्य, मत्स्य, पशुधन विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर के दौरान कुल 982 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 977 मांग एवं 5 शिकायतें शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण की कार्रवाई संबंधित विभागों द्वारा की जा रही है।

जनसमस्या निवारण शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में 5 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत समय-सीमा में आवास पूर्ण करने वाले 4 हितग्राहियों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई। वहीं बिहान की 5 महिलाओं को लखपति दीदी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं एचपीवी टीकाकरण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 12 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान कर स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया। शिविर के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। जनसमस्या निवारण शिविर कार्यक्रम में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के उपाध्यक्ष श्री हीराराम वर्मा, श्री अनिल सिन्हा, श्री जैन कुमार मेश्राम, श्री अमर साहू, श्री अजय सिन्हा, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री एम भार्गव, तहसीलदार श्री अमिय श्रीवास्तव, सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती भगवती साहू सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल