Ro no D15139/23

औद्योगिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु एक दिवसीय सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

रायपुर, 04 जून 2026/ प्रदेश के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में दुर्घटनाओं की रोकथाम, जोखिमों के प्रभावी नियंत्रण तथा औद्योगिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सचिव सह श्रमायुक्त, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आज एनटीपीसी भवन, सेक्टर-24, नया रायपुर में एक दिवसीय सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी संचालक, श्री मनीष श्रीवास्तव ने की।

 

कार्यशाला में उप संचालक, सहायक संचालक सहित विभागीय अधिकारी एवं रायपुर जिले के समस्त अति खतरनाक एवं खतरनाक श्रेणी के कारखानों के प्रबंधन प्रतिनिधियों एवं सुरक्षा अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की। साथ ही दुर्ग जिले के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों, जिनमें भिलाई स्टील प्लांट, एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी तथा बलौदाबाजार स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए।

 

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रभारी संचालक, श्री मनीष श्रीवास्तव ने औद्योगिक इकाइयों में प्रक्रिया सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा श्रमिकों को नियमित, गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक सुरक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ सुरक्षा संस्कृति का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है तथा प्रत्येक उद्योग को सुरक्षा मानकों के पालन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

 

इस अवसर पर मुख्य बॉयलर निरीक्षक श्री गुंजन शुक्ला ने बॉयलर संचालन एवं रखरखाव के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। तकनीकी सत्रों में विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगों द्वारा अपने संस्थानों में अपनाई जा रही उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया गया। मेसर्स जायसवाल निको इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी, भिलाई स्टील प्लांट, अडानी पावर, शारदा एनर्जी, अल्ट्राटेक सीमेंट तथा गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने पॉवर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपनी ‘बेस्ट सेफ्टी प्रैक्टिसेस’ साझा कीं। प्रस्तुतियों में जोखिम प्रबंधन, आपदा तैयारी, प्रक्रिया सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा संस्कृति तथा दुर्घटना रोकथाम के प्रभावी उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

 

कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न उद्योगों के मध्य ज्ञान एवं अनुभवों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना तथा उत्कृष्ट सुरक्षा पद्धतियों को व्यापक स्तर पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला का संचालनालय, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, नया रायपुर द्वारा किया गया था, जो प्रदेश में सुरक्षित औद्योगिक वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

  • Related Posts

    हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास को जनभागीदारी से मिलेगा नया संबल : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर, 10 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सरगुजा जिले में अब तक 578.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

      अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/ चालू मानसून सीजन के दौरान सरगुजा जिले में 1 जून 2026 से 10 सितंबर 2026 तक 578.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?