Ro no D15139/23

प्री-बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को परीक्षा के सफल संचालन हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

 

धमतरी, 05 जून 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा आयोजित प्री-बी.एड. (B.Ed.) प्रवेश परीक्षा 2026 एवं बी.एससी. नर्सिंग (B.Sc. Nursing) प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 11 जून 2026 (गुरुवार) को पूर्वान्ह 10 बजे से 12:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के 13 परीक्षा केन्द्रों के लिए पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी, नारायण राव मेघावाले शासकीय कन्या महाविद्यालय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईमाता मंदिर परिसर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक, नत्थूजी जगताप नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एम.आर.डी. शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बठेना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल हटकेश्वर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री, मॉडल इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल सोरिद नगर, गोकुलपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सोरम, नूतन हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल मराठापारा तथा मेनोनाइट हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल रत्नाबांधा चौक सहित अन्य केन्द्र शामिल हैं।

परीक्षा कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उपयोग के लिए रिजर्व पर्यवेक्षकों की भी व्यवस्था की गई है। सभी पर्यवेक्षकों को 06 जून 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे शासकीय पी.जी. महाविद्यालय धमतरी के नवीन भवन स्थित स्मार्ट क्लास रूम में आयोजित ब्रीफिंग में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा दिवस पर प्रातः 8 बजे तक परीक्षा सामग्री सहित अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्री-बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण परीक्षाएं हैं। परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाएगा। सभी नियुक्त अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • Related Posts

    बस्तर में स्वास्थ्य क्षेत्र में नया अध्याय, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण

    *स्वास्थ्य मंत्री ने तकनीकी मानव संसाधन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने व्यक्त की प्रतिबद्धता*   *रायपुर, 10 सितम्बर 2026/* वनांचल बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने की दिशा…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण

    *ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से की चर्चा*   *व्यवस्थित यातायात के लिए उपयुक्त स्थान चयन पर हुआ विचार-विमर्श*   रायपुर, 10 सितंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ