Ro no D15139/23

ग्रामीण अंचल के विकास की मजबूत नींव: माटेगहन में प्रस्तावित परियोजनाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा

शिक्षा, खेल और कृषि अधोसंरचना को मिलेगी नई गति, कलेक्टर ने परखी तैयारियां

 

धमतरी, 05 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज अकलाडोंगरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम माटेगहन में प्रस्तावित विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बनने वाले मिनी स्टेडियम, शासकीय कॉलेज तथा खाद-बीज भंडारण गोदामों के लिए चिन्हित भूमि का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ग्राम माटेगहन में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा तथा ग्रामीण स्तर पर खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में शासकीय कॉलेज की स्थापना प्रस्तावित है, जिससे आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इसके अलावा कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 200-200 टन क्षमता के दो खाद-बीज गोदाम भी निर्मित किए जाएंगे। इन गोदामों के निर्माण से किसानों को कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा भंडारण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनेगी।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षा, खेल और कृषि से जुड़ी अधोसंरचनाओं का विकास ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र उत्थान का आधार है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से माटेगहन एवं आसपास के गांवों में विकास की नई संभावनाएं विकसित होंगी तथा युवाओं, विद्यार्थियों और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

//पाराशर//

  • Related Posts

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

    रायपुर, 10 सितंबर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के सुचारू और सतत संचालन को…

    Read more

    जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर

    राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न   रायपुर, 10 सितंबर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ