Ro no D15139/23

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एवं अर्थीफैक्ट्ज आर्टिजंज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

 

अम्बिकापुर 17 जून 2026/  संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा अंबिकापुर में 16 जून 2026 को विश्वविद्यालय एवं अर्थीफैक्ट्ज आर्टिजंज प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल के मध्य मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले की पहल एवं अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी तथा अर्थीफैक्ट्ज आर्टिजंज प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल की डायरेक्टर सुश्री अपर्णा अवस्थी ने एमओयू पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एमओयू के नोडल अधिकारी डॉ. रोहिताश देशमुख, प्राध्यापक, फार्मेसी विभाग एवं सह-नोडल अधिकारी डॉ. समन नारायण उपाध्याय, सह-प्राध्यापक, विधि विभाग उपस्थित रहे।

एमओयू के अंतर्गत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शैक्षणिक परिधि में आने वाले हस्तशिल्पियों, कुम्हारों, विशिष्ट कृषि उत्पादकों एवं स्थानीय उत्पादों के संग्रहण एवं विपणन से जुड़े व्यक्तियों के कौशल विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुतीकरण, ब्रांडिंग एवं उद्यमिता विकास संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त सेवा, व्यापार, व्यवसाय, लीगल प्रोसेस आउटसोर्सिंग (एलपीओ) तथा बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) जैसे तृतीयक क्षेत्रों में भी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे उन्हें देश एवं विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

एमओयू के क्रियान्वयन से न केवल सरगुजा संभाग बल्कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के युवाओं को भी स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्राप्त होंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही उन्हें अध्ययन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान कंपनी पंजीयन, उत्पाद ब्रांडिंग, डिजिटल कैटलॉगिंग, ऑनलाइन विपणन तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित मॉड्यूल्स के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें यह भी मार्गदर्शन दिया जाएगा कि किस प्रकार अपने उत्पादों को विकसित कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार तक पहुंचाया जा सकता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में उद्यमिता संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, बेमेतरा में 6 हाइवा वाहन जब्त

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं ने रचा जीवन रक्षा का नया अध्याय, महज 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचलों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, जिला अस्पताल में दो माह के उपचार से स्वस्थ हुआ गंभीर नवजात गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस