Ro no D15139/23

18 जून को नर्मदापुर में आयोजित होगा पंजीकरण शिविर, विभिन्न विभागों की योजनाओं का मिलेगा लाभ हितग्राहियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी शासन की जनकल्याणकारी सेवाएं

अम्बिकापुर 17 जून 2026/  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ कार्यक्रम के अंतर्गत 18 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल नर्मदापुर में निर्मित अतिरिक्त भोजन कक्ष में विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे। शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों का पंजीयन, दस्तावेजों का सत्यापन तथा योजनाओं से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में आधार कार्ड, जनधन बैंक खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, स्वनिधि मुद्रा लोन, आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वंदना, सिकल सेल बीमारी जांच, जननी सुरक्षा योजना, पीएम सूर्यघर योजना, श्रम पंजीयन, इंदिरा गांधी एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना, जन्म एवं मृत्यु पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम सुकन्या समृद्धि योजना तथा मनरेगा अंतर्गत वीबीजी-आरएएम-जी सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

शिविर में संबंधित विभागों के नामित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा पात्र हितग्राहियों का योजनाओं में पंजीयन सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, बेमेतरा में 6 हाइवा वाहन जब्त

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं ने रचा जीवन रक्षा का नया अध्याय, महज 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचलों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, जिला अस्पताल में दो माह के उपचार से स्वस्थ हुआ गंभीर नवजात गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस