Ro no D15139/23

वंदन योजना से बढ़ रही महिलाओं की आर्थिक ताकत, परिवारों को मिल रहा नया संबल

 

नियमित सहायता राशि से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास, बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य पर हो रहा सकारात्मक असर

रायपुर, 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नियमित सहायता राशि से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार के आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से सामने आ रहे अनुभव बताते हैं कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना की राशि का उपयोग महिलाएं बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में कर रही हैं, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

सक्ति जिले के ग्राम ठठारी की निवासी श्रीमती सुनीता सोनवानी ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली राशि उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बन गई है। इस सहायता से दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ बच्चों के बेहतर पोषण और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और भविष्य को लेकर सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

श्रीमती सोनवानी के अनुसार, योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि परिवार की खुशहाली और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी नई संभावनाएं बनी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का सतत प्रयास कर रही है। योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिलाएं आज आत्मविश्वास के साथ परिवार और समाज में अपनी भूमिका को और अधिक मजबूती से निभा रही हैं, जिससे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने किया धमतरी विकासखंड का सघन दौरा

      ग्राम पंचायतवार निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर दिए निर्देश, स्कूलों में शैक्षणिक एवं खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर धमतरी, 16 अक्टूबर 2026। जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल

    *90 दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम से बढ़ेगा आत्मविश्वास*   *अंग्रेजी संवाद कौशल विकास हेतु बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न*   रायपुर, 15 अक्टूबर 2026/   उच्च शिक्षा विभाग के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस