Ro no D15139/23

अवैध उत्खनन पर सख्त एक्शन, बालोद में रेत और मिट्टी का अवैध परिवहन करते 3 वाहन जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

रायपुर, 18 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने बुधवार को गुरूर विकासखंड क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने रेत और मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए तीन वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा और उन्हें जब्त कर लिया।

*दो हाइवा और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त*

जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, औचक निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन कर रेत और मिट्टी ले जा रहे दो हाइवा वाहनों और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया है। आगामी वैधानिक कार्यवाही के लिए जब्त किए गए वाहनों को गुंडरदेही और बालोद थाना (आरक्षी केंद्र) की अभिरक्षा में सुरक्षित सौंप दिया गया है।

*अधिनियम 1957 के तहत होगी कड़ी कार्यवाही*

खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पकड़े गए सभी वाहनों और उनके मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के कड़े प्रावधानों के तहत नियमानुसार मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

*अवैध दोहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं-जिला प्रशासन*

जिला प्रशासन ने रेत और मिट्टी माफियाओं को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि जिले के भीतर प्राकृतिक और खनिज संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को पूरी तरह नेस्तनाबूत करने के लिए खनिज जांच दल द्वारा जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित और अचानक (औचक) निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान

      पंजीयन विभाग के नवाचारों, चुनौतियों और समाधान पर तैयार होंगी केस स्टडी, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशन की पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त…

    Read more

    हर माह की बचत से बेटी के सपनों को दे रहीं नया आधार महतारी वंदन की राशि को सुकन्या खाते में जमा कर भविष्य संवार रहीं अंजू

    रायपुर,16 अक्टूबर 2026/ बेटी का भविष्य सुरक्षित हो—इसी सोच के साथ सूरजपुर जिला के ग्राम पर्री निवासी श्रीमती अंजू कुशवाहा हर माह एक छोटी-सी बचत कर रही हैं। महतारी वंदन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस