Ro no D15139/23

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का 14वां चरण

बीजापुर के मिनागट्टा में 145 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे, 4 मलेरिया पॉजिटिव मरीजों की पहचान*

 

रायपुर, 18 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान छत्तीसगढ़ सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य को मलेरिया से मुक्त करने के लिए चलाया जा रहा है। यह एक महत्वाकांक्षी अभियान है जिसके तहत घर-घर जांच और उपचार कार्यक्रम कर मलेरिया को नियंत्रित करने प्रयास जारी है। सुदूर, वनाच्छादित और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करना, ताकि मानसून के मौसम में मलेरिया के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके।

 

*14 वां चरण के अंतर्गत 15 जून से 14 जुलाई तक*

 

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14 वां चरण के अंतर्गत 15 जून से 14 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर ने विकासखंड उसूर के सेक्टर पामेड़ अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र पालागुड़ा के आश्रित ग्राम मिनागट्टा में अभियान का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को मलेरिया उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।

 

*ग्रामीणों को दी गई स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह*

 

ग्रामीणों को नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा हैंडपंप एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मलेरिया नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी उसूर, सेक्टर प्रभारी पामेड़, एमटीएस, फार्मासिस्ट तथा सर्वे टीम से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पालागुड़ा, इरापल्ली, उड़तामाला एवं पवनगड़पा उपस्थित रही।

 

*49 घरों का सर्वे, 4 मरीजों का उपचार जारी*

 

ग्राम मिनागट्टा में अभियान के तहत कुल 49 घरों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 145 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। सर्वेक्षण के दौरान 4 मलेरिया पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, जिनका उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

 

*मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का उद्देश्य*

 

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं, समय पर जांच तथा जन-जागरूकता का विस्तार किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रदेश को मलेरिया मुक्त बनाना और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करना है। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एक जनहितकारी पहल है, जिसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी से मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण को प्रभावी बनाया जा रहा है।

  • Related Posts

    मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    रायपुर, 15 Oct 2026/ छत्तीसगढ़ में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…

    Read more

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मांदर की थाप पर समाजजनों के साथ किया पारंपरिक कर्मा नृत्य*   *भगवान करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी