Ro no D15139/23

योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी वर्ग के लोगों के किया सामूहिक योगाभ्यास*

 

रायपुर , 21 जून 2026/ IMNB NEWS AGENCY 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में नगरवासियों से एक साथ योगाभ्यास किया। न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सामूहिक योग में हिस्सा लिए तथा विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इस दौरान विधायक कांकेर श्री आशा राम नेताम, नगर पालिका कांकेर अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, पूर्व सांसद श्री मोहन मण्डावी, भारतीय खाद निगम के सदस्य श्री हलधर साहू, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी, डीएफओ श्री रौनक गोयल सहित जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों, छात्र-छात्राओं, भूतपूर्व सैनिको, एनसीसी व एनएसएस के कैडेटों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का एक साथ सामूहिक अभ्यास किया।

सामुहिक योगाभ्यास के पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि योग एवं अध्यात्म भारत की प्राचीन परम्परा को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। इसे वैश्विक स्तर पर अधिमान्य दिलाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिनके सद्प्रयासों से यह संभव हो सका। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रयास है कि राज्य के लिए लोग स्वस्थ्य एवं खुशहाल रहे। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है इससे विभिन्न प्रकार के विकार दूर होते हैं, स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत आवश्यक है। वर्तमान परिवेश में व्यस्तता और समयाभाव के चलते लोगों की जीवन शैली विकृत हो चुकी है, जिससे वे विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। योग से स्वस्थ तन और मन का सकारात्मक विकास होता है। जिस तरह प्राचीन समय में ऋषि-मुनि अपनी आत्मशक्ति को जागृत कर अलौकिक ऊर्जा को प्राप्त करते थे, उसी तरह हम सबको उनका अनुसरण करने की आवश्यकता है। इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशा मुक्त भारत का निर्माण करने का संकल्प भी दिलाया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री आशाराम नेताम ने लोगों को योग के महत्व के बारे में बताते हुए नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। विधायक श्री नेताम ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा व्यक्ति स्वस्थ और निरोग जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। कार्यक्रम को श्री महेश जैने ने भी संबोधित किया तथा लोगों को योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

यू कम्युनिटी हॉल कांकेर के परिसर में आज सुबह सात बजे सभी उपस्थित अतिथियों के साथ योग प्रशिक्षक श्री मोहन सेनापति, श्री उपेश्वर ठाकुर एवं श्री कुश साहू के द्वारा विभिन्न योग क्रिया जैसे- अर्द्धचक्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, शवासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, कटिचक्रासन, अर्धकटिचक्रासन, उष्ट्रासन, दण्डासन, भद्रासन, उत्तानमण्डूकासन, सेतु दण्डासन, पवन मुक्तासन, मक्रासन, प्राणायाम, नाड़ीसोधन सहित विभिन्न योग मुद्रा का अभ्यास कराया गया, साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायामों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। इसी तरह जिले की सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों, विद्यालयों तथा संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती उगेश्वरी उईके एवं सकंुतला जैन, श्री दिलीप जायसवाल, राजा देवनानी, पप्पू मोटवानी, राजा पाण्डे, संजय सिन्हा, संजू गोपाल साहू, दिनेश रजक, विजय लक्ष्मी कौशिक, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा सहित वरिष्ठ नागरिकगण तथा काफी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

  • Related Posts

    नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी*   *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’…

    Read more

    ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर

    *आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान*   रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के भिलाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन मिलन’…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान